28 फरवरी से शुरू होगी iPhone 16e की सेल, पाएं 10,000 रुपये तक की छूट!

By: PalPal India News
February 25, 2025

Apple ने 19 फरवरी को अपना पहला प्रोडक्ट iPhone 16e लॉन्च कर दिया है। इस नए iPhone की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है और 28 फरवरी से इसकी डिलीवरी और सेल शुरू हो जाएगी। यानी अगर आपने इसे पहले से बुक किया है, तो 28 फरवरी से इसकी डिलीवरी मिलेगी, जबकि जो ग्राहक इसे सीधे खरीदना चाहते हैं, वे भी इसी दिन से खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि iPhone 16e पर 10,000 रुपये तक की छूट का ऑफर मिल रहा है, जिससे यह फोन आपको 49,900 रुपये में मिल सकता है। आइए जानते हैं कि इस डिस्काउंट का फायदा कैसे उठाया जा सकता है।

iPhone 16e पर 10,000 रुपये की छूट कैसे मिलेगी?
Apple के आधिकारिक डिस्ट्रीब्यूटर Redington ने इस फोन की खरीद पर खास ऑफर्स की घोषणा की है:

बैंक ऑफर:- यदि आप ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, या SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 4,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा।
इससे फोन की कीमत 59,900 रुपये से घटकर 55,900 रुपये रह जाएगी।

एक्सचेंज ऑफर:- अगर आप कोई पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 6,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।
एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।

कहां मिलेगा यह ऑफर- Redington का यह ऑफर देशभर के सभी अधिकृत स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि 28 फरवरी, सुबह 8 बजे से iPhone 16e की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। तो अगर आप नया iPhone 16e खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस शानदार डील का फायदा उठाएं और 10,000 रुपये तक की बचत करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *