IPL 2025: 14 साल के बच्चे ने तोड़ा युसूफ पठान का रिकॉर्ड, CM नीतीश देंगे वैभव सूर्यवंशी को इनाम में इतने लाख रुपये

By: PalPal India News
April 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिराजस्थान रॉयल्स के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जब 35 गेंदों पर शतक लगाया तो सबकी आँखे खुली रह गई दरअसल 28 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह अब आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा। आपको बता दे युसूफ ने साल 2010 में 37 गेंदों में शतक लगाया था।

वैभव ने अपनी इस पारी के दौरान ऐसे-ऐसे शॉट लगाए जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। RR और GT के बीच खेले गए मैच के बाद क्रिकेट जगत में सिर्फ सूर्यवंशी की बातें हो रही हैं। वैभव की इस पारी को देखने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने वैभव के लिए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने इनाम देने का भी ऐलान किया।

नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी के लिए किया ट्वीट

नीतीश कुमार ने लिखा कि आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के वैभव सूर्यवंशी को बधाई एवं शुभकामनाएं। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उन पर गर्व है। नीतीश कुमार ने आगे लिखा कि मैंने 2024 में ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे दी थी। उन्होंने लिखा कि वैभव सूर्यवंशी एवं उनके पिता जी से वर्ष 2024 में मुलाकात हुई थी और उसी समय मैंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई भी दी।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने भी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है। राकेश तिवारी ने कहा कि वैभव ने एक बार फिर बिहार और पूरे देश का नाम रोशन किया है। सिर्फ 14 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास में सबसे तेज भारतीय शतक बनाना वास्तव में असाधारण उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा कि वह हमेशा से मानते थे कि वैभव एक महान खिलाड़ी बनेंगे और आज उन्होंने उस दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *