IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, उमरान मलिक पूरे सीजन से बाहर

By: PalPal India News
March 17, 2025

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज उमरान मलिक पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया है। सकारिया को 75 लाख रुपये में केकेआर ने अपने साथ जोड़ा है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 1 वनडे और 2 टी20 मैच खेले हैं, जबकि IPL में 19 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए हैं।

उमरान मलिक को केकेआर ने 2025 की मेगा नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा था, जब उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया था। उन्होंने IPL में अब तक 26 मैच खेले हैं, लेकिन 2022 सीजन के अलावा कभी भी पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल पाए। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में था, जिसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स अपने IPL 2025 अभियान की शुरुआत 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ करेगी। इस सीजन के लिए टीम ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

ड्वेन ब्रावो को टीम का मेंटर बनाया गया है। ओटिस गिब्सन को सहायक कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार फाइनल मुकाबला भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
KKR की पूरी टीम (IPL 2025)
कप्तान: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), एनरिक नॉर्टजे, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, मोइन अली, चेतन सकारिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *