आईपीएल 2025: चेन्नई को लगातार दूसरी हार, राजस्थान ने 6 रन से हराया

By: PalPal India News
March 31, 2025

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से मात देकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। नीतीश राणा ने 36 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 19 चौके और 5 छक्के जड़े। कप्तान रियान पराग ने भी 28 गेंदों में 37 रन बनाए। हालांकि, निचले क्रम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके, जिससे टीम 200 के पार नहीं पहुंच पाई।

चेन्नई के गेंदबाजों में खलील अहमद, नूर अहमद और मथीसा पथिराना ने 2-2 विकेट झटके, जबकि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी और 6 रन से मुकाबला हार गई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 44 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 32 रन बनाए, जबकि जेमी 9 रन पर नॉटआउट रहे। इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी, जबकि राजस्थान ने अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *