IPL 2025: जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी, 7 विकेट से जीती गुजरात टाइटंस

By: PalPal India News
April 20, 2025

अहमदाबाद: आईपीएल 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने बोर्ड पर 203 रन लगाए। जवाब में गुजरात की टीम ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया और 7 विकेट से मैच जीत लिया। गुजरात की ओर से उनके खतरनाक बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी की। बटलर ने सिर्फ 54 गेंद पर 97 रन की पारी खेली।

बटलर के बल्ले से इस मुकाबले में सिर्फ 54 गेदों पर नाबाद 97 रन की पारी आई। इस पारी में बटलर ने 11 चौके और 4 लंबे छक्के लगाए। मैच में भले ही बटलर की सेंचुरी नहीं लगी, लेकिन वो अपनी टीम को 200 से ज्यादा का टारगेट चेज कराने में कामयाब रहे। यह पहला मौका है जब गुजरात की टीम ने आईपीएल में 200 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है।

गुजरात टाइटंस ने कांटे के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में गुजरात की टीम 203 रन का पीछा कर रही थी। गुजरात की टीम में बटलर के 97 रन के अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 43 रन की पारी खेली। वहीं साई सुदर्शन के बल्ले से 36 रन निकले।

रनचेज करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि शुभमन गिल (7) दूसरे ही ओवर में चलते बने. तीन नंबर पर बैटिंग करने आए बटलर ने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया और टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से नाबाद लौटे. उन्होंने पहले साई सुदर्शन (36) के साथ और फिर शेरफेन रदरफोर्ड (43) के साथ अच्छी साझेदारी करते हुए गुजरात की जीत की नींव रखी. बटलर ने 97 रन की अपनी नाबाद पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके लिए ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

19वें ओवर की 5वीं गेंद पर सेट होकर बैटिंग कर रहे शेरफेन रदरफोर्ड को मुकेश कुमार ने कैच आउट करा दिया, जिससे गुजरात के फैंस थोड़े टेंशन में आ गए, क्योंकि क्रीज पर नए बल्लेबाज राहुल तेवतिया आए, जिन्होंने सिंगल लेकर आखिरी ओवर में स्ट्राइक अपने पास रखी. गुजरात को 6 गेंदों में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे. हालांकि, तेवतिया ने मिचेल स्टार्क के इस ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया, जिससे मैच पूरी तरह से गुजरात की झोली में आ गया. अगली गेंद पर तेवतिया ने विनिंग चौका लगाकर मैच फिनिश किया. तेवतिया ने 3 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाए. दिल्ली के गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ही विकेट टेकिंग बॉलर रहे, जिनके कहते में एक-एक सफलता आई.

ट्रिस्टन स्टब्स, करुण नायर और आशुतोष शर्मा की मेहनत पर पानी फिर गया, जिन्होंने तूफानी बैटिंग करते हए दिल्ली का स्कोर 200 पार पहुंचाया. करुण नायर (31), केएल राहुल (28), कप्तान अक्षर पटेल (39), ट्रिस्टन स्टब्स (31) और आशुतोष शर्मा (37) की शानदार पारियों से दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट पर 203 रन का मजबूत स्कोर बनाया था. दिल्ली की तरफ से कोई बड़ी पारी नहीं खेली गई, लेकिन उसके टॉप ऑर्डर ने उपयोगी योगदान दिया. कप्तान अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के उड़ाते हुए 39 रन की सर्वाधिक पारी खेली.

आशुतोष शर्मा ने पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर कैच आउट होने से पहले मात्र 19 गेंदों पर 37 रन में दो चौके और तीन छक्के उड़ाए. नायर ने 18 गेंदों पर 31 रन में दो चौके और दो छक्के मारे. स्टब्स ने 21 गेंदों पर 31 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया. राहुल ने 14 गेंदों पर 28 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया. अभिषेक पोरेल ने नौ गेंदों पर 18 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *