पलपल इंडिया प्रतिनिधि। IPL कल यानी 22 मार्च से शुरू हो रहा है ऐसे में Jio ने IPL शुरू होने से पहले ही करोड़ों यूजर्स की मौज करा दी है। कंपनी ने नया रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 90 दिनों तक फ्री में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
जिओ कंपनी ने IPL शुरू होने से पहले एलान किया है की Jio ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 90 दिनों तक फ्री में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इंडियन प्रीमियम लीग 2025 का प्रसारण जियो के OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर किया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा आदि का भी लाभ दिया जाएगा।
जियो का यह प्लान 299 रुपये का है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में डेली 1.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इस तरह से यूजर्स को कुल 42GB डेटा का लाभ दिया जाएगा। यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दे रहा है। यूजर्स को जियो के इस प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। यूजर्स जियो हॉटस्टार पर IPL समेत सभी प्रीमियम कॉन्टैंट का लाभ इस प्लान के साथ 90 दिनों के लिए ले सकते हैं। साथ ही, Jio TV और Jio Cloud ऐप का कम्प्लिमेंटरी एक्सेस मिलेगा।