श्रेया घोषाल की और अरिजीत सिंह आवाज के साथ होगा IPL का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी से पहले फिल्मी सितारों का परफोर्मेंस

By: PalPal India News
March 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। आईपीएल 2025 की शुरुआत कल 22 मार्च से हो रही है। इस खास मौके पर यहां फिल्मी सितारे भी अपनी कला से लोगों का मनोरंजन करेंगे। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है की सिंगर श्रेया घोषाल की आवाज के साथ IPL का आगाज होने वाला है। इसके साथ ही अरिजीत सिंह भी यहां अपने सुरों का समां बांधेगे। इसके साथ ही दिशा पाटनी ओपनिंग सेरेमनी से पहले अपने डांस मूव्स दिखाकर लोगों का मनोरंजन करेंगी।

कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी की तैयारियां जोरों पर है। क्रिकेट टीमें कोलकाता पहुंचने लगी हैं। ओपनिंग सेरेमनी में मैच से पहले फिल्मी सितारों का परफोर्मेंस होगा। इन सितारों में श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह के साथ करण औजिला जैसे सिंगर्स का नाम शामिल है। यहां श्रेया घोषाल अपनी सुरीली आवाज से इस पहले मैच का आगाज करेंगीं।

इन फिल्मी सितारों के प्रदर्शन के बाद शुरू होगा पहला मैच

शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच होने वाला है। इस मुकाबले से पहले यहां फिल्मी सितारों को आमंत्रित किया गया है। ये फिल्मी सितारे यहां अपने प्रदर्शन से समां बांधेगे। इन सितारों में श्रेया घोषाल स्टेज पर कमान संभालेंगी और अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मनोरंजन करेंगी। इसके साथ ही अरिजीत सिंह भी यहां गाना गाकर लोगों को एंटरटेन करेंगे। करण औजिला का भी नाम सामने आ रहा है। इसके साथ ही यहां दिशा पाटनी भी अपने डांस मूव्स दिखाकर लोगों का दिल जीतेंगी। दिशा के साथ वरुण धवन का भी नाम सामने आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *