IRCTC का नया सुपर ऐप ‘स्वरेल’ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध

By: PalPal India News
May 19, 2025

अब ट्रेन में सफर करना और भी आसान हो गया है, क्योंकि IRCTC ने अपना नया सुपरऐप Swarail लॉन्च कर दिया है. ये ऐप रेलवे की पुरानी Rail Connect ऐप की तुलना में कहीं ज्यादा आधुनिक और सुविधाजनक है. Swarail को Centre for Railway Information Systems (CRIS) ने विकसित किया है और इसमें लगभग सारी रेलवे सेवाएं एक ही जगह मिलती हैं. Swarail फिलहाल बीटा वर्जन में है, लेकिन इसे Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है.

अच्छी बात यह है कि यूजर्स इसमें अपने पुराने IRCTC Rail Connect अकाउंट से लॉग इन कर सकते हैं या फिर नया अकाउंट बना सकते हैं. Swarail सिर्फ टिकट बुकिंग का ऐप नहीं है, बल्कि यह रेलवे की एक-स्टॉप सॉल्यूशन ऐप है. इस ऐप से आप रिज़र्व्ड और अनरिज़र्व्ड टिकट बुक कर सकते हैं, साथ ही प्लेटफॉर्म टिकट भी कुछ ही सेकेंड में मिल जाती है. आपको बस स्टेशन का नाम डालना है, यात्रा की तारीख चुननी है और क्लास सेलेक्ट करनी है. उसके बाद “Search” पर क्लिक करते ही आपको ट्रेन की पूरी लिस्ट मिल जाएगी, बिल्कुल वैसे ही जैसे IRCTC वेबसाइट पर दिखाई देती है.

Swarail में और क्या है खास?
इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत है इसका स्मार्ट और सिंपल इंटरफेस. पहले की तरह कई ऐप्स या वेबपेज खोलने की जरूरत नहीं, सब कुछ एक ही जगह मिल जाता है. इसके अलावा, Swarail में फेस आईडी और फिंगरप्रिंट लॉगिन का भी ऑप्शन है, जिससे आपकी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है. होम स्क्रीन पर आपको मिलते हैं कई आसान विकल्प:

ट्रेन सर्च करना
PNR स्टेटस चेक करना
कोच की पोजिशन देखना
ट्रेन को रियल टाइम में ट्रैक करना
सफर के दौरान खाना ऑर्डर करना
रेलवे से शिकायत या मदद लेना
टिकट कैंसिल कर रिफंड पाना
और फीडबैक देना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *