Jabalpur: एमपी के जबलपुर जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर सिहोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरी चौराहा में तेज रफ्तार बस के नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करते राहगीरों को रौंद दिया. जिस समय यह हादसा हुआ समीप के दुर्गा पंडाल में आरती चल रही थी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल सिहोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए नो-एंट्री का उल्लंघन किया और सामने से आ रहे वाहन को टक्कर मार दी. घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस पर पथराव कर अपना आक्रोश जताया. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. सभी को सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. 6 को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक बस (एमपी 49 पी 0251) कटनी से जबलपुर जा रही थी. गौरी तिराहे के पास पहुंचते ही ड्राइवर का नियंत्रण बस से हट गया और वह सीधे पंडाल में जाकर घुस गई. घटना की जानकारी लगते ही सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों के इलाज की व्यवस्था के लिए डीन को निर्देश दिए गए हैं.

उप पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 49 पी 0251 कटनी से जबलपुर की ओर आ रही थी और उस समय खाली थी। चालक बस लेकर घर लौट रहा था, तभी ब्रेक में गड़बड़ी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर पंडाल में घुस गई। हादसे में घायल हुए छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार सिहोरा जिला अस्पताल में चल रहा है।
1. रोली सोनी पति मनोज कुमार सोनी उम्र- …….. ग्राम- फनवानी, थाना मझंगवा
2. ममता कोल पति सपन कुमार कोल खितौला बाजार
3. खुशबु बंशकार पिता राजेन्द्र बंशकार उम्र- 19 वर्ष कंकाली मोहल्ला सिहोरा
4. वंदना वर्मन पति कोदूलाल वर्मन दर्शनी कालोनी सिहोरा
5. संध्या चौधरी पति कैलाश चौधरी उम्र 42 वर्ष उमरिया पठरा थाना पनागर
6. शिखा चौधरी पिता राम मिलन चौधरी उम्र 22 वर्ष उमरिया पठरा थाना पनागर
7. कैलाश चौधरी पिता राम मिलन चौधरी उम्र् 45 वर्ष उमरिया पठरा थाना पनागर
8. मनीष दाहिया पिता अशोक दाहिया वार्ड नं 10 गौरैया मोहल्ला सिहोरा
9. कोदूलाल वर्मन पिता जगदम्बा प्रसाद वर्मन उम्र 40 वर्ष दर्शनी कालोनी थाना सिहोरा
10. सोहनलाल पिता केशरी यादव उम्र 40 वर्ष आइसक्रीम दुकान गोरी तिराहा

घायलों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है. कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने घायलों के उपचार की देखरेख करने मेडिकल कॉलेज में एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह को उपस्थित रहने के निर्देशित किया है.
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने सिहोरा में हुई बस दुर्घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह से बात कर घायलों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए कहा. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सिहोरा में हुई बस दुर्घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने तुरंत कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से बातचीत कर घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Thank you for making this topic less intimidating.