Jabalpur Mausam: पारा 42 डिग्री के करीब

By: PalPal India News
May 24, 2024

Jabalpur Mausam : जबलपुर सहित संभाग के जिलों में पारा 42 डिग्री के सेल्सियस के इर्द-गिर्द बना हुआ है। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ने की संभावना है।

Jabalpur Mausam : पलपल इंडिया , बलपुर। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द  है। इसका असर धूप के बीच बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

गुरुवार को सुबह से धूप लोगों का पसीना छुड़ाती रही। दोपहर के बाद मौसम  बदल गया और आसमान पर बादल छाने लगे। हल्के बादलों के कारण चिलचिलाती धूप से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन बादल, धूप के बीच गर्म हवा के झोंके लोगो को झुलसाते रहे । वातावरण में गर्माहट का असर शाम और रात में भी महसूस होता रहा।

पारा 42 डिग्री के करीब रिकार्ड किया गया

गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्यिस रहा वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप के बीच गर्म हवा के थपेड़े लोगो को परेशान करते रहे। गर्मी से बचने लोग टोपी, चश्मा और गमछे का सहारा लेते दिखे। वहीं गत वर्ष की बात करें तो अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

आज भी मौसम  ऐसा ही

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण पूर्वी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है। इसके असर से आगामी 24 घंटे के दौरान धूप, बादल के बीच तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के बीच गर्मी का असर लोगो को झुलसा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *