Jabalpur News: सिवनी में 4 वर्षीय बालिका का अपहरण, जबलपुर के बलदेव बाग स्थित निर्माणाधीन मकान से बरामद

By: PalPal India News
September 29, 2025

Jabalpur News: एमपी के सिवनी स्थित धूमा से चार साल की बच्ची तनुश्री को मेला घुमाने का कहकर अपहरण कर लिया गया. बच्ची के अचानक गायब होने से परिजन घबरा गए, पहले तो बच्ची की अपने स्तर पर तलाश की जब पता न चला तो पुलिस को शिकायत की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तनुश्री को जबलपुर के बल्देवबाग स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से बरामद कर लिया है.

वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि वे बच्ची को मेला घुमाने के लिए लाए थे. बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है, जिसमें कुछ गलत नहीं पाया गया. आरोपियों से विस्तार से पूछताछ की जा रही है.

Jabalpur News: कुछ माह पहले भी घुमाने ले गया था-

घटना 25 सितम्बर 2025 की सुबह की है। धूमा निवासी 55 वर्षीय हेमवती उईके ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 4 वर्षीय नातिन राशि बर्कडे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई। परिजन और आसपास तलाश करने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान जानकारी मिली कि मढदेवरी घूमा निवासी रूपेश यादव (22 वर्ष) जो अक्सर बच्ची को खेलने ले जाता था, घटना के समय आसपास देखा गया था। तलाश करने पर पता चला कि वह जबलपुर में मजदूरी करता है। इस पर तत्काल टीम गठित कर बच्ची की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

Jabalpur News
Jabalpur News

क्राइम ब्रांच जबलपुर एवं थाना घूमा की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के बल्देवबाग स्थित एक निर्माणाधीन मकान में दबिश दी। यहां से 4 वर्षीय बच्ची के साथ दो युवक पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम रूपेश यादव पिता वीरन यादव उम्र 22 वर्ष निवासी मढदेवरी घूमा, जिला सिवनी एवं यशवंत यादव पिता पंचम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बावली घूमा, जिला सिवनी बताए।

Jabalpur News: कुछ माह पहले भी घुमाने ले गया था-

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे बच्ची को उसके घर के सामने से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आए और निर्माणाधीन मकान में रखे हुए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 25 सितंबर की दोपहर बच्ची अपने घर के बाहर आंगन में दोस्तों के साथ खेल रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाले दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गए. उस समय बच्ची की नानी खेमवती घर के अंदर खाना बना रही थी. शाम तक जब बच्ची वापस नहीं लौटी तो नानी ने मोहल्ले में ढूंढा सहित आसपास क्षेत्र में तलाश की लेकिन तनुश्री का कही पता नहीं चल सका.

रातभर तलाश के बाद भी बच्ची न मिलने पर पुलिस को खबर दी गई. से मदद मांगी. पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और बच्ची की  धूमा, लखनादौन, छापरा थाने की पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की. इसके साथ ही पड़ोसी जिले में बच्ची की फोटो भेजी गई.

Jabalpur News
Jabalpur News
Jabalpur News: कुछ माह पहले भी घुमाने ले गया था-

धूमा और आसपास के इलाकों में लगे 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए पर अपहरणकर्ता और बच्ची कहीं भी नजर नहीं आई. पुलिस ने बच्ची की फोटो के साथ गुमशुदगी की पोस्टर सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में बंटवाते हुए तलाश शुरू की. इस बीच नानी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के गांव में रहने वाला रूपेश अक्सर उनके घर आया करता था जो कि बच्ची को बाइक में साथ घुमाता था. धूमा पुलिस ने रूपेश के गांव मढ़देवरी में दबिश दी, उसके पिता वीरन से पूछताछ की तो पता चला कि दो दिन से वह घर नहीं आया है.

Jabalpur News: कुछ माह पहले भी घुमाने ले गया था-

गांव में ही रहने वाला उसका भांजा यशवंत भी गायब है. पुलिस समझ गई कि बच्ची का मामा-भान्जे ने ही अपहरण किया है. पूछताछ के दौरान पता चला कि रूपेश जबलपुर में रहकर निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करता है. सिवनी पुलिस ने जबलपुर पुलिस से संपर्क किया. जबलपुर में पुलिस अधिकारियों ने तलाश शुरु कर दी. पुलिस ने उन स्थानों पर तलाश की जहां पर रुपेश काम करता रहा.

पुलिस को पता चला कि रुपेश बल्देवबाग क्षेत्र में बन रही निर्माणाधीन बिल्डिंग में कुछ दिनों पहले तक रूपेश काम करता था. पुलिस ने दबिश तो वहां पर रूपेश और यशवंत बच्ची के साथ छिपे मिल गए. पुलिस ने  बच्ची को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सिवनी पुलिस के हवाले कर दिया.

Jabalpur News
Jabalpur News
Jabalpur News: कुछ माह पहले भी घुमाने ले गया था-

बच्ची की नानी ने सिवनी पुलिस को यह भी बताया कि कुछ माह पहले भी तनुश्री जब घर पर थी. तब रूपेश बाइक में बिठाकर घुमाने ले गया और दो-तीन घंटे बाद जब लौटकर घर आया तो उसे बहुत डांटा था. तब उसने कहा था कि बच्ची बाइक में घूमने की जिद कर रही थी, इसलिए उसे बिस्किट दिलाने ले गया था.

Jabalpur News: पुलिस को गुमराह करह्म्ने करते रहे-

पुलिस की पूछताछ में रूपेश और यशवंत लगातार गुमराह करते रहेए कभी कहते कि मेला गए थे, जरूरी काम आ जाने से जबलपुर आ गए, कभी कहते कि बच्ची जबलपुर में दुर्गा माता देखने की जिद कर रही थी, इसलिए उसे ले आए.

पुलिस ने जब आरोपियों से पूछा कि जिस बाइक से जबलपुर आए थे वह कहां है, तो कभी कहते कि सुकरी गांव में छोड़ दिया है, तो कभी कहते कि बरगी में खड़ी की गई है. रूपेश का कहना है कि धूमा से बच्ची को लेकर घूमने निकले थे, कुछ दूर तक आने के बाद शराब पीए इसके बाद होश नहीं कि कब जबलपुर आ गए. पुलिस आरोपियों की बाइक अभी भी तलाश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *