पलपल इंडिया प्रतिनिधि। फिल्म जाॅली एलएलबी-3 में जस्टिस और वकील के बीच फिल्माए गाने पर अपत्ति दर्ज करवाते हुए जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। 9 सिंतबर को इसकी सुनवाई होगी। याचिका जबलपुर निवासी अधिवक्ता प्रांजल तिवारी की ओर से दायर की गई है, जिसमें एडवोकेट प्रमोद सिंह तोमर और आरजू अली पैरवी कर रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी फिल्म में भाई वकील हैं।
याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि फिल्म में गले में बैंड लगाकर, गाउन पहनकर डांस किया गया है, जो वकालत के गणवेश को अपमानित कर रहा है। जॉली एलएलबी-थ्री 19 सिंतबर को रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार अरशद वारसी पर फिल्म में एक गाना फिल्माया गया है, जिसके बोल हैं ‘फिक्र ना कर तेरा भाई वकील है’। गाने में कोर्ट रूम भी दिखाया है, जहां लड़कियां डांस कर रही हैं।
याचिकाकर्ता के वकील प्रमोद सिंह तोमर का कहना है कि फिल्म में जो गाना वह आपत्तिजनक है। अधिवक्ता प्रमोद सिंह तोमर ने बताया कि न्यायपालिका के जज के लिए मामू जैसे शब्द का उपयोग किया जा रहा है, जिसके संदर्भ में याचिकाकर्ता ने राज्य शासन, प्रमुख सचिव गृह विभाग, सचिव, सूचना एवं प्रसारण, भारत सरकार, नई दिल्ली और चेयरमैन सेंट्रल बोर्ड आफ फिल्म सर्टिफिकेशन को पक्षकार बनाते हुए फिल्म के गाने पर अपत्ति दर्ज करवाते हुए फिल्म से इस गाने को अलग करने याचिका दायर की।