जबलपुर: सी एम राइज मेडिकल के 12वीं के छात्र राजकुमार मल्लाह का जेईई में हुआ चयन

By: PalPal India News
April 24, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिसीएम राइज मेडीकल स्कूल जबलपुर के 12 वीं के छात्र राजकुमार मल्लाह ने प्रथम प्रयास में जेईई मेन 2025 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और माता-पिता को गौरवान्वित किया है। राजकुमार को जेईई में कुल 91.38 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैं तथा ओबीसी वर्ग में 42 हजार 197 वीं रैंक हासिल हुई है। उन्हें जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई

राजकुमार की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, प्राचार्य श्रीमती किरण राव, उप प्राचार्य शैलेश कुमार पाठक, बीएसी अजय रजक सहित पूरे विद्यालय परिवार ने छात्र को बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *