जबलपुर 2025: नए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह संभालेंगे जबलपुर जिले की बागडोर, स्कूल की शिकायत लेकर पहुंचे अभिभावक

By: PalPal India News
September 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जबलपुर जिले के नए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। वे दोपहर में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने चार्ज लिया। इस मौके पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के कुछ विभागों का निरीक्षण किया और जरूरी जानकारी जुटाई पत्रकारों से बातचीत करते हुए। नए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा और जनता से जुड़ी समस्याओं का जल्द निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी। जबलपुर – आगर-मालवा कलेक्टर रहे राघवेंद्र सिंह को जबलपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वर्तमान जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के पदभार सँभालते ही स्कूल की शिकायत लेकर पहुंचे अभिभावक

नए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के पदभार सँभालते ही स्कूल की शिकायत लेकर अभिभावक सबसे पहले उनके पास पहुंचे और कलेक्टर से अभिभावकों ने स्कूल माफियाओं की शिकायत की इस दौरान कलेक्टर ने भी उनकी बात को सुना और तत्काल कारवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *