विराट कोहली के संन्यास से खफा है जावेद अख्तर, बोले मैं उनसे ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।’

By: PalPal India News
May 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और उनके इस फैसले से जावेद अख्तर खुश नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के संन्यास को लेकर दुख जाहिर किया और विराट से दरख्वास्त की कि अपने फैसले पर विचार कर लें।

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ने हर क्रिकेट प्रेमी को निराश कर दिया है। बी-टाउन के भी कई सितारों ने विराट कोहली के संन्यास को लेकर निराशा जाहिर की। कैटरीना कैफ, विक्की कौशल से लेकर अंगद बेदी तक ने किंग कोहली की जर्नी को सलाम किया। वहीं हाल ही में प्रीति जिंटा ने विराट कोहली के संन्यास को लेकर निराशा जाहिर की थी और अब लिरिसिस्ट और राइटर जावेद अख्तर ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर किया। दिग्गज लेखक ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने विराट कोहली के संन्यास को लेकर अपनी निराशा जाहिर की और उनसे अपने फैसले पर फिर विचार करने को कहा।

जावेद अख्तर का पोस्ट

जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘जाहिर है विराट को बेहतर पता है, लेकिन इस महान खिलाड़ी के प्रशंसक के रूप में मैं टेस्ट क्रिकेट से उनके समय से पहले संन्यास लेने से निराश हूं। मुझे लगता है कि उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। मैं उनसे ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।’ उनके इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी और सहमति जताई।

विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

बता दें, विराट कोहली ने अपने 14 साल के करियर के बाद 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपने संन्यास का ऐलान करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और लिखा- ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *