Chindwada:श्रद्धालुओं से भरी जीप कुंए में गिरी, 3 की मौत 4 गंभीर घायल, अस्पताल में चला रहा ईलाज

By: PalPal India News
September 20, 2025

Chindwada: छिंदवाड़ा में श्रद्धालुओं व साधुसंतों से भरी एक जीप बेकाबू होकर बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। हादसे में कार सवार 7 लोगों में से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। एक शख्स का देर रात तक पता नहीं चल सका।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार शाम (19 सितंबर) एक भीषण हादसा हो गया। 7 साधुओं को लेकर जा रही कार टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और फिर कुएं में गिर गई। हादसे में 3 साधुओं की मौत हो गई, जबकि 3 को बचा लिया गया और एक अभी लापता है। स्थानीय ग्रामीण और राहगीर भी मौके पर पहुंचे और बचाव में मदद की। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंच गई और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया।

Chindwada
Chindwada

Chindwada: टायर फटने से जीप अनियंत्रित होकर बिना मुंडेर के कुएं में गिरी-

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चित्रकूट निवासी संत-महात्मा धार्मिक अनुष्ठान के लिए यात्रा के लिए निकले थे। सभी लोग बैतूल के बालाजीपुरम धाम में दर्शन करने के लिए जीप से चित्रकूट के लिए रवाना हुए। जीप शाम 7 बजे के लगभग कार बैतूल स्टेट हाईवे से आगे बढ़ रही थी।  टेमनी खुर्द के समीप टायर फटने से जीप अनियंत्रित होकर बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। जीप के गिरते हुए श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को खबर दी, मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए थे।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। 3 साधुओं को एम्बुलेंस से मोहखेड़ सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। डाक्टरों का कहना था कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है, जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

Chindwada
Chindwada

Chindwada: बालाजीपुरम धाम से चित्रकूट लौट रहे थे संत-

चित्रकूट के निवासी संत बैतूल के बालाजीपुरम धाम दर्शन करके लौट रहे थे। हादसे के बाद तीन घायल संतों को लाया गया था। उनका प्राथमिक इलाज किया गया। बाकी तीन पहले से ही ब्रेन डेड थे।

Chindwada: घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि हादसे में तीन साधुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य को बचा लिया गया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

सांवरी पुलिस चौकी के प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने कहा कि हादसे में एक साधु अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है। आसपास के इलाके में पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

Chindwada
Chindwada

Chindwada: घायलों से मिलने पहुंचे भाजपा सांसद

हादसे में तीन घायल संतों से मिलने के लिए छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू पहुंचे। उन्होंने कहा कि चित्रकूट से आए संतों के साथ दु:खद हादसा हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी उनके माध्यम से मुझे जानकारी ली है। डॉ. विकास सिंह बघेल ने बताया कि हादसे के बाद तीन घायल संतों को लाया गया था. उनका प्राथमिक इलाज किया गया. बाकी तीन पहले से ही ब्रेन डेड थे.

हादसे में इनकी गई जान-

-राकेश गिरी पिता गिरधारी
-मलखान गिरी पिता मेवा
-गुलाब गिरी पिता नत्थू

हादसे में घायल हुए संत-

-राकेश गिरी पिता छिंदी
-शिवपूजन गिरी पिता मुंशी गिरी
-मार्तण्ड गिरी पिता शिवपूजन गिरी

2 responses to “Chindwada:श्रद्धालुओं से भरी जीप कुंए में गिरी, 3 की मौत 4 गंभीर घायल, अस्पताल में चला रहा ईलाज”

  1. […] पिता तुरंत वहां पहुंचे और उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है. […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *