पलपल इंडिया प्रतिनिधि। रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। रिलायंस जियो ने अपने पोर्टफोलियो को बड़े पैमाने में अपग्रेड किया है। इसमें कुछ नए प्लान्स जोड़े गए हैं तो वहीं कई प्लान्स को लिस्ट से रिमूव भी किया गया है। आज आपको जियो के एक स्पेशल प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि कैलेंडर मंथ वैलिडिटी ऑफर के साथ आता है।
यह प्लान बाकी सभी रिचार्ज प्लान्स से थोड़ा अलग है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 319 रुपये है। जियो के इस रिचार्ज प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह हर महीने के एक तय तारीख तक चलता है भले ही उस महीने में 28, 30 या फिर 31 दिन क्यों न हों। जियो का यह प्लान एक कैलेंडर मंथ की तारीख से दूसरे कैलेंडर मंथ की तारीख तक चलता है।
Jio के इस कैलेंडर मंथ वैलिडिटी वाले 319 रुपये के प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें कंपनी पूरी वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग देती है। यह फ्री कॉलिंग लोकल और एसटीडी दोनों नेटवर्क के लिए होगी। जियो का यह प्रीपेड प्लान 5G डेटा को भी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही ग्राहकों को इसमें हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं।