नई दिल्ली। मोबाइल गेमिंग के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Reliance Jio ने भारत में तेजी से बढ़ती गेमिंग की लोकप्रियता को देखते हुए अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए खास गेमिंग बेस्ड डेटा प्लान्स लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स के साथ यूजर्स कम कीमत में JioGames Cloud के जरिए बिना डाउनलोड किए सीधे क्लाउड से हाई-क्वालिटी गेम्स खेल सकते हैं।
Jio के गेमिंग ऐड-ऑन प्लान्स: कॉलिंग और SMS नहीं, सिर्फ गेमिंग का मजा
Jio के ये नए प्लान “गेमिंग ऐड-ऑन” के तौर पर पेश किए गए हैं। इन प्लान्स में वॉयस कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलेगी, लेकिन गेमिंग के लिए बेहतरीन डेटा और JioGames Cloud का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इन्हें एक्टिव करने के लिए एक बेस प्लान होना जरूरी है।
जानिए Jio के नए गेमिंग प्लान्स
₹48 प्लान – वैधता 3 दिन
10MB हाई-स्पीड डेटा के साथ 3 दिन का JioGames Cloud सब्सक्रिप्शन।
कम कीमत में शानदार क्लाउड गेमिंग एक्सपीरियंस।
₹98 प्लान – वैधता 7 दिन
10MB हाई-स्पीड डेटा और पूरे हफ्ते तक JioGames Cloud का फ्री सब्सक्रिप्शन।
सस्ते में लंबा गेमिंग मजा।
₹298 प्लान – वैधता 28 दिन
3GB हाई-स्पीड डेटा के साथ पूरे महीने JioGames Cloud का फ्री सब्सक्रिप्शन।
जो लोग लगातार गेम खेलते हैं, उनके लिए बेस्ट।
कॉलिंग भी चाहिए? ये हैं Jio के स्टैंडअलोन प्लान्स
अगर आपको गेमिंग के साथ कॉलिंग और SMS की सुविधा भी चाहिए, तो Jio ने दो शानदार स्टैंडअलोन प्लान्स भी लॉन्च किए हैं:
₹495 प्लान – गेमिंग और एंटरटेनमेंट का सुपर पैक
✔ 28 दिन की वैधता
✔ रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा
✔ अनलिमिटेड कॉलिंग + 100 SMS प्रति दिन
✔ JioGames Cloud, FanCode, JioTV, JioCinema और Hotstar का फ्री एक्सेस
✔ 50GB Jio AICloud स्टोरेज
✔ 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन
₹544 प्लान – ज्यादा डेटा, फुल गेमिंग एक्सपीरियंस
✔ 28 दिन की वैधता
✔ रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा
✔ बाकी सभी फायदे ₹495 वाले प्लान जैसे ही
Jio का गेमिंग प्लान्स का एक बड़ा फायदा यह भी है कि अगर आपका हाई-स्पीड डेटा खत्म हो जाता है, तब भी आपको 64Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलता रहेगा। यानी गेमिंग और बेसिक इंटरनेट चलते रहेंगे।