Jio ने पेश किया 100 रुपये वाला एक सस्ता रिचार्ज, यूज़र्स को मिलेगा तीन महीने के लिए फ्री में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर, जाने यहाँ

By: PalPal India News
March 27, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिIPL की शुरुआत होते ही Jio ने 100 रुपये वाला एक सस्ता रिचार्ज पैक पेश किया है, जिसमें 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो के इस प्लान में यूजर्स के डेटा के साथ-साथ 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

आपको बता दे जियो का यह प्लान 299, 349, 899 और 900 रुपये वाले प्लान की तरह ही यूजर्स को तीन महीने के लिए फ्री में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। रिलायंस जियो के OTT प्लेटफॉर्म पर ही आप IPL के सभी मैच का आनंद ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप कम खर्च में IPL के साथ-साथ जियो हॉटस्टार के शोज, वेब सीरीज और मूवीज का लुफ्त लेना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

जियो का 100 रुपये वाला प्लान

यह प्लान सिर्फ जियो हॉटस्टार और 5GB डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। जियो यूजर्स को कॉलिंग और मैसेज की सुविधा के लिए जियो का रेगुलर रिचार्ज प्लान लेना होगा। रिलायंस जियो के इस सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए 100 रुपये का खर्च आता है। इसमें यूजर्स को 5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा का लाभ मिलेगा। जियो यूजर्स इस डेटा का इस्तेमाल 90 दिनों तक कर सकते हैं। इस पैक की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को कॉलिंग और SMS का लाभ नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *