पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जियो ने अपने पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्लान जोड़ा है जिसमें यूजर्स को सबसे कम कीमत में 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जाती है। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।
रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास करीब 47 करोड़ से ज्यादा यूजर्स मौजूद हैं। अपने करोड़ों यूजर्स को कंपनी कई तरह के सस्ते और किफायती प्लान्स ऑफर करती है। अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर होने वाली है। हम आपको जियो का एक ऐसा सस्ता रिचार्ज प्लान बताने वाले हैं जिसमें आपको कम कीमत में कई दिनों के लिए लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ आप एक बार में ही बार-बार रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाएंगे।