चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद जोस बटलर ने छोड़ी कप्तानी

By: PalPal India News
March 1, 2025

नई दिल्ली.  इंग्लैंड क्रिकेट टीम का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम अपने पहले दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। खराब प्रदर्शन के बाद अब वनडे और टी20 कप्तान जोस बटलर ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। वह 1 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी मैच बतौर कप्तान खेलेंगे।

इंग्लैंड की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और अफगानिस्तान से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पिछले 10 वनडे मैचों में से 9 में हार झेलने के बाद इंग्लैंड की क्रिकेट में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। इससे पहले, साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम जल्दी ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इन लगातार खराब प्रदर्शनों के चलते बटलर ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) बटलर की जगह किसे नया कप्तान नियुक्त करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *