होली खेलने के बाद नहाने गया था घुघरा घाट, तीन दिन बाद मिली जूनियर डॉक्टर निखिल दांगी की लाश

By: PalPal India News
March 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नर्मदा नदी में डूबे जूनियर डॉक्टर का तीन दिन बाद शव बरामद कर लिया गया दअरसल होली खेलने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज का जूनियर डॉक्टर निखिल दांगी अपने 5 साथियों के साथ नर्मदा नदी में नहाने गया था,और इसी दौरान हादसा हो गया था, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम नर्मदा नदी में जूनियर डॉक्टर की तलाश में लगातार तीन दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी लेकिन पानी का बहाव ज्यादा होने की वजह से तलाशी अभियान में रेस्क्यू टीमों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा था हालांकि आज निखिल दांगी की लाश बरामद कर ली गई

छतरपुर जिले के रहने वाले जूनियर डॉक्टर निखिल दांगी जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पैथोलॉजी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था,लेकिन होली के दिन जूनियर डॉक्टर निखिल दांगी ने अपने साथियों के साथ पहले तो जमकर होली खेली और फिर सभी एक साथ नर्मदा नदी नहाने के लिए घुघरा घाट गए,जहां नहाते वक्त निखिल का पैर फिसलने के वह नर्मदा में गिर गया,और पानी के तेज बहाव में बह गया,हालांकि निखिल के साथ नहाने गए साथी छात्रों ने पहले तो निखिल को बचाने के लिए स्थानीय गोताखोरों से मदद मांगी,लेकिन तेज बहाव होने की वजह से निखिल को ढूंढने में स्थानीय गोताखोरों को जब काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था,जिसे देखते हुए भेड़ाघाट थाने को हादसे की सूचना दी गई,उसके बाद मौके पर पहुंची भेड़ाघाट पुलिस ने होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था, 3 दिनो से लगातार चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आज जूनियर डॉक्टर निखिल दांगी की लाश मिल गई

HIGHLIGHTS

  • तीन दिन बाद मिली जूनियर डॉक्टर निखिल दांगी की लाश
  • एसडीआरएफ और होमगार्ड को मिली कामयाबी
  • होली खेलने के बाद नहाने गया था घुघरा घाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *