जावेद अख्तर से कंगना रनौत ने मांगी माफी, कोर्ट में हुई दोनों के बीच सुलह

By: PalPal India News
February 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। 5 साल से चल रहे कोर्ट केस में जावेद अख्तर और कंगना रनौत ने आपस में समझौता कर लिया है। कंगना की माफी के बाद दोनों ने इस केस को खत्म करने की हामी भरी है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है।

दरअसल कई सालों से कंगना और जावेद अख्तर के बीच एक केस चल रहा था। जिसमें जावेद अख्तर को हुई असुविधा के लिए कंगना ने माफी मांगी है।  5 साल की कानूनी लड़ाई के बाद कंगना रनौत और जावेद ने आपसी सहमति से मुकदमा खत्म किया है। एक्ट्रेस के माफी मांगने के बाद जावेद अख्तर और कंगना रनौत के बीच सुलह हो गई है। कंगना रनौत ने समझौते के लिखित टर्मस में कहा, ‘वह जावेद अख्तर का बड़ा सम्मान करती है। मेरे बयानों की वजह से जावेद अख्तर को जो असुविधा हुई उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। भविष्य में कोई भी ऐसा बयान नहीं दूंगी। अपने सभी बयानों को मैं पीछे लेती हूं।’

आखिर क्या था पूरा मामला

जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कंगना ने भी काउंटर याचिका दायर की थी। पिछले 5 साल से इस मामले में सुनवाई चल रही थी। पिछले करीब 40 हियरिंग्स के दौरान कंगना रनौत कोर्ट में मौजूद नहीं रह रही थी जबकि जावेद अख्तर नियमित रुप से सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहते थे। इसी हफ्ते मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान कंगना फिर कोर्ट में पेश नहीं हुईं, जिसके बाद जावेद अख्तर के वकील ने कंगना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की अपील की। इस अपील के बाद कोर्ट ने कंगना को कोर्ट में पेश होने का एक आखरी मौका दिया। जिसके बाद आज कंगना रनौत बांद्रा कोर्ट में पेश हुई। इस दौरान जावेद अख्तर भी कोर्ट में मौजूद थे। कंगना ने सुलह की सारी शर्तों को माना जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से यह केस सेटल हो गया।

One response to “जावेद अख्तर से कंगना रनौत ने मांगी माफी, कोर्ट में हुई दोनों के बीच सुलह”

  1. […] कंगना: फिल्म अभिनेत्री और BJP सांसद कंगना रनौत की मानहानि मामले को लेकर मुश्किलें […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *