नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में IIFA 2025 अवॉर्ड्स में ‘भूल भुलैया 3’ के लिए बेस्ट एक्टर (मेल लीड) का अवॉर्ड जीतने वाले कार्तिक की डेटिंग लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक 23 वर्षीय एक्ट्रेस श्रीलीला को डेट कर रहे हैं, जो उनसे 11 साल छोटी हैं। IIFA अवॉर्ड्स (8-9 मार्च) के दौरान, कार्तिक और श्रीलीला को कई बार साथ देखा गया। यहां तक कि श्रीलीला, कार्तिक की फैमिली पार्टी में भी शामिल हुईं और जमकर डांस किया। इससे उनके रिश्ते की अफवाहें और तेज हो गईं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कार्तिक की मां माला तिवारी से उनकी “आदर्श बहू” के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, “हम एक बहुत अच्छी डॉक्टर चाहते हैं।” फैन्स इस बयान को श्रीलीला से जोड़ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की है। श्रीलीला ने मेडिकल की पढ़ाई के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्हें ‘पुष्पा 2’ के आइटम सॉन्ग ‘किस किस’ से लोकप्रियता मिली।
कार्तिक और श्रीलीला जल्द ही एक लव स्टोरी फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं और इसे टी-सीरीज के भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि कार्तिक और श्रीलीला की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ उनकी रियल लाइफ स्टोरी भी चर्चा में बनी रहती है या नहीं!