धार्मिक महत्त्व को देखते हुए मैहर शहर के साथ साथ भोपाल और इंदौर में भी मांस की दुकानें रहेंगी बंद, जाने तारीख

By: PalPal India News
March 31, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्यप्रदेश के मैहर शहर नवरात्र के दौरान रविवार से सभी मांसाहारी खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध के बाद अब भोपाल और इंदौर से भी मांसाहारी खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध  की खबर आ रही है।

आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रि में नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस पवित्र अवसर को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राज्य के मैहर शहर में नवरात्र के दौरान रविवार से सभी मांसाहारी खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आपको बता दें कि मैहर में मां शारदा मंदिर शक्तिपीठ है। इस कारण मैहर शहर को श्रद्धालुओं के लिए काफी अहम माना जाता है।

भोपाल-इंदौर में इन तारीखों पर मांसाहारी दुकानें बंद रहेंगी

नगर निगम के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 30 मार्च को चेती चांद, 6 अप्रैल को राम नवमी, 10 अप्रैल को महावीर जयंती और 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर भोपाल और इंदौर में मांस की दुकानें बंद रहेंगी। नगर निगम के अधिकारियों ने मांसाहार की दुकानें बंद रखने के आदेश के साथ ही चेतावनी भी जारी की है। अधिकारियों ने कहा है कि यदि दुकानों ने आदेशों का उल्लंघन किया तो उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *