‘केसरी वीर’ अब 23 मई को होगी रिलीज, सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय की मुख्य भूमिका

By: PalPal India News
May 9, 2025

सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली की आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म ‘केसरी वीर’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया है। ‘केसरी वीर’ अब 23 मई 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

फिल्म की कहानी सोमनाथ के अनकहे योद्धाओं की वीरगाथा पर आधारित है, जिसे निर्देशक प्रिंस धीमान ने बड़े पैमाने पर पर्दे पर उतारा है। फिल्म का निर्माण कनुभाई चौहान ने किया है और इसे पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा।

मुख्य भूमिकाओं में सनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, आकांक्षा शर्मा और सूरज पंचोली नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर और टीज़र पहले ही सोशल मीडिया पर लॉन्च हो चुके हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। नई रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही इस फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट की पुष्टि की है। उन्होंने इसे एक रणनीतिक निर्णय बताया है, क्योंकि 16 मई को पहले से कई बड़ी फिल्मों की रिलीज तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *