वॉशिंग मशीन के अंदर से निकला किंग कोबरा सांप, वॉशिंग मशीन से कपड़े धोने वाले हो जाएं सावधान

By: PalPal India News
September 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में घर के अंदर वॉशिंग मशीन के अंदर से किंग कोबरा सांप बाहर निकला है, जिसे देखकर घर वालों के होश उड़ गए। इस सांप का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ये कितना बड़ा और खतरनाक है।

क्या है पूरा मामला?

बुरहानपुर की नेपनगर तहसील के डाभीया खेड़ा में एक घर में वॉशिंग मशीन में किंग कोबरा सांप निकला। सांप को पकड़ने के लिए सर्प विशेषज्ञ खेम सिंह राठौड़ को बुलाया गया। सर्व विशेषज्ञ खेम सिंह राठौर ने किंग कोबरा सांप को नियंत्रित कर उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा।

किंग कोबरा सांप कितना खतरनाक होता है?

किंग कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। एक बार काटने पर यह 0.5 से 4 मिलीग्राम जहर इंजेक्ट कर सकता है, जो एक वयस्क इंसान को कुछ ही घंटों में मार सकता है। इसका जहर इतना शक्तिशाली है कि यह एक हाथी को भी मार सकता है।यह एक बार में बड़ी मात्रा में जहर छोड़ता है, जिससे इसका प्रभाव तेजी से फैलता है। लक्षणों में तेज दर्द, चक्कर, सांस लेने में तकलीफ, और अंततः दिल का दौरा या कोमा शामिल हो सकते हैं। किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप है, जो 18 फीट (5.5 मीटर) तक लंबा हो सकता है। यह आमतौर पर शांत रहता है, लेकिन खतरा महसूस होने पर आक्रामक हो सकता है और तेजी से हमला करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *