पलपल इंडिया प्रतिनिधि। आज 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन की राख बहुत ही पवित्र मानी जाती है। होलिका दहन की राख से अगर कुछ उपाय कर लिए जाए तो कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
होलिका दहन के बाद होली की राख ली जाती है और इसकी विशेष धार्मिक मान्यता है। होलिका दहन की रात जब होलिका जलती है तो उसकी राख को एकत्र किया जाता है। होलिका दहन की राख को बहुत ही चमत्कारी माना जाता है। मान्यता है कि अगर होली की राख से कुछ उपाय किए जाएं तो जीवन में चल रही सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी और धन-संपत्ति में भी अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही घर में नकारात्मक शक्तियां दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
होलिका दहन के बाद उसकी राख को एकत्र किया जाता है। इसे घर लाकर पूजा स्थल या घर के किसी पवित्र स्थान पर रख दें। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए होलिका की राख को घर के हर कोने में छिड़क दें। घर के कोनों में राख छिड़कने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और घर में शांति बनी रहती है।
होलिका की राख शिवलिंग पर चढ़ाने से राहु केतु की महादशा से मुक्ति मिलती है और काम में आने वाली बाधाएं भी दूर रहती हैं।
होलिका दहन की राख को माथे पर तिलक के रूप में लगाने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही किसी बीमार व्यक्ति को होली की राख लगाने से उसके स्वास्थ्य में सुधार होता है।
होलिका दहन की राख को ताबीज में बांधकर गले या हाथ में पहनें। ऐसा करने से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं और किसी भी तरह के काले जादू का असर नहीं होता।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए होलिका दहन की राख को एक पोटली में बांधकर घर, दुकान या व्यापार स्थल के गेट के बाहर लटका दें। ऐसा करने से मंदा पड़ा व्यापार लाभ पाने लगेगा और हर तरह की बुरी नजर दूर रहेगी।