कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को 8 विकेट से रौंदा

By: PalPal India News
March 27, 2025

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के छठे मैच में गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को 8 विकेट से रौंदा। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्‍थान ने टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे।

जवाब में क्विंटन डिकॉक के नाबाद 97 रन की तूफानी पारी की बदौलत कोलकाता ने 2.3 ओवर पहले ही जीत अपने नाम कर दी। कोलकाता की 18वें सीजन में यह पहली जीत है। इस जीत का कोलकाता को फायदा हुआ है और टीम प्‍वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर आ गई है। कोलकाता की जीत से लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस को नुकसान हुआ है।

IPL 2025 में अब तक 8 टीमों ने 1-1 और 2 टीमों ने 2-2 मैच खेले हैं। प्‍वाइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर है। हैदराबाद ने 1 मैच खेला है और जीत दर्ज की है। टीम के 2 अंक और नेट रन रेट +2.200 है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्‍स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्‍ली कैपिटल्‍स और कोलकात नाइटराइडर्स के 2-2 अंक हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स ने अब तक जीत का स्‍वाद नहीं चखा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *