कोरियन स्टाइल नूडल्स

By: PalPal India News
February 9, 2025

अगर आप नूडल्स पसंद करते हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो कोरियन स्टाइल नूडल्स एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह तीखे, चटपटे और उमामी फ्लेवर से भरपूर होते हैं, जो हर किसी का दिल जीत सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि इन्हें बनाना बहुत आसान है और आप इन्हें घर में मौजूद सामान्य सामग्री से तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं, कोरियन स्टाइल नूडल्स बनाने की आसान रेसिपी…

सामग्री-
नूडल्स: 1 पैकेट (हक्का/इंस्टेंट नूडल्स)
लहसुन: 4-5 कलियां (बारीक कटी हुई)
प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
शिमला मिर्च: ½ कप (लाल, हरी, पीली, पतली स्ट्रिप्स में कटी हुई)
गाजर: ½ कप (पतली स्ट्रिप्स में कटी हुई)
स्प्रिंग अनियन: 2 टेबलस्पून (गार्निशिंग के लिए)
सोया सॉस: 1 टेबलस्पून
चिली सॉस: 1 टेबलस्पून
गोचुजांग (कोरियन चिली पेस्ट): 1 टेबलस्पून
टोमैटो केचप: 1 टेबलस्पून
विनेगर: 1 टीस्पून
सेसमे ऑयल (तिल का तेल): 1 टेबलस्पून
नमक: स्वादानुसार
काली मिर्च: ½ टीस्पून
तिल: 1 टीस्पून (गार्निशिंग के लिए)

विधि-  सबसे पहले नूडल्स को उबालनें और उस पानी में थोड़ा सा नमक डालें. इसे करीब 2-3 मिनट तक पकाएं जब तक वे सॉफ्ट न हो जाएं. अब इन्हें छानकर ठंडे पानी से धो लें ताकि वे चिपके न हो और साइड में सूखने के लिए रख दें. अब मसालेदार सॉस तैयार करें. इसके लिए एक कटोरी में सोया सॉस, चिली सॉस, गोचुजांग, टोमैटो केचप और विनेगर डालकर अच्छे से मिक्स करें. यह सॉस नूडल्स में एकदम कोरियन स्टाइल का टच देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *