कृष्णा श्रॉफ ने कहा ‘चीट मील्स’ को अलविदा, ओवरईटिंग से बचने का खास फॉर्मूला बताया

By: PalPal India News
June 19, 2025

मुंबई। फिटनेस आइकन और उद्यमी कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में अपने फिटनेस रूटीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अब उन्होंने ‘चीट मील्स’ पूरी तरह छोड़ दी हैं और इसके पीछे उनका नजरिया क्या है। साथ ही उन्होंने ओवरईटिंग से बचने का भी बेहतरीन तरीका शेयर किया।

जहां ज्यादातर फिटनेस लवर्स हफ्ते में एक दिन चीट मील्स को जरूरी मानते हैं, वहीं कृष्णा का मानना है कि फिटनेस का मतलब सिर्फ सख्त नियमों और खुद को खाने से रोकने तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने ‘इन्ट्यूटिव ईटिंग’ यानी शरीर की सुनकर खाने की आदत को अपनाया है, जिसमें मनपसंद खाना संतुलित मात्रा में शामिल किया जाता है।

कृष्णा ने बताया, “जब मैंने फिटनेस की शुरुआत की थी, तब मैं हफ्ते में एक चीट मील लेती थी, लेकिन अब मुझे एहसास हुआ कि इससे मेरी मेहनत पर असर पड़ता है। अब मेरे लिए चीट मील्स का कोई मतलब नहीं है। मैंने इसे पूरी तरह छोड़ दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “अब मैं अपने पसंदीदा खाने को अपनी डेली डाइट में बैलेंस करके शामिल कर लेती हूं। मैं इसे डाइट भी नहीं कहती, क्योंकि मैं अब डाइटिंग नहीं करती, बल्कि मैं इन्ट्यूटिव ईटिंग करती हूं। इस प्रक्रिया में अनुभव के साथ बेहतर संतुलन बनता है। इससे ओवरईटिंग की इच्छा भी नहीं होती और बाद में पछताने की जरूरत भी नहीं पड़ती।”

कृष्णा श्रॉफ का कहना है कि खुद से ज्यादा सख्ती न करें और अपने खाने से दोस्ती करें। यही तरीका आपको फिट और खुश रख सकता है। उन्होंने कहा कि यह जीवनशैली हर कोई अपनाकर अपने फिटनेस सफर को बेहतर बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *