आईफा अवार्ड 2025 का आयोजन शनिवार शाम जयपुर में हुआ, जहां बॉलीवुड सितारों ने अपने स्टाइलिश अंदाज में ग्रीन कारपेट पर जलवा बिखेरा। लेकिन इस पूरे इवेंट में कृति सेनन का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन और वेट हेयर लुक में कृति ने अपनी ग्लैमरस और एलिगेंट अपीयरेंस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका यह स्टाइल न सिर्फ ट्रेंडी था बल्कि एक परफेक्ट रेड कारपेट लुक भी माना जा रहा है।
इस खास मौके पर कृति सेनन ने ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन पहना, जिसने उनके लुक को रॉयल और क्लासी बना दिया। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को वेट हेयर लुक में स्टाइल किया, जिसने उनके लुक को और भी बोल्ड और आकर्षक बना दिया।
फैशन इंडस्ट्री में वेट हेयर लुक इन दिनों खूब ट्रेंड में है। इससे पहले दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे भी इस स्टाइल को अपनाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अब कृति सेनन के इस नए लुक ने इस ट्रेंड को और भी पॉपुलर बना दिया है। जैसे ही कृति का यह स्टाइलिश अवतार सामने आया, सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। उनके फैशन सेंस और कॉन्फिडेंस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक स्टाइल आइकन भी हैं।