लाडली बहनों को MP में मिलेगा बम्पर फायेदा, इस सरकारी योजना से जुड़ेगा लाडली बहनों का नाम

By: PalPal India News
March 19, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव ने एलान किया है की लाडली बहना योजना को अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा. जिसका फायदा सभी लाडली बहनों को मिलेगा. लाडली बहना योजना के अंतर्गत अभी प्रदेश की महिलाओं को 1250 रुपए दिए जा रहे हैं, लेकिन आगे जाकर यह राशि 3000 तक की जानी है.

मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26  का बजट पेश करते हुए प्रदेश की चर्चित योजना ‘ लाडली बहना योजना’ को एक नया रूप दिया है. इस बजट को एमपी के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रस्तुत किया है. बजट पेश करते दौरान प्रदेश की महिलाओं, गरीब और किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया था.  महिलाओं पर केंद्रित रहे इस बजट में लाडली बहनों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थी.

इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं के सम्मान और उनके उन्नति के लिए बना लाडली बहना योजना को अटल पेंशन योजना से जोड़ा गया है जिससे महिलाओं की समाजिक सुरक्षा और उनकी वित्तीय स्थिरता बढे़गी.

अटल पेंशन योजना क्या है?

दरअसल, अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक पेंशन योजना है जिसे केंद्र सरकार ने साल 2015 में इसकी शुरूआत की थी. इस पेंशन योजना के तहत समाज के गरीब वर्ग के लोग,  60 साल की उम्र के बाद भी 1000 से 5000 रुपये पेंशन के हकदार बन सकते हैं. वो लोग जो इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना से उन लोगों को मजबूती मिलती है जो असंगठित सेक्टर में काम करते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *