पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बुरहानपुर में बीती रात मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए जिसके बाद हंगामा मच गया। दरअसल सोशल मीडिया पोस्ट से भड़के मुस्मिल समुदाय के लोगों ने रात में थाने का घेराव कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने इस मामले पर तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।
बुरहानपुर शहर में मंगलवार रात सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक’’ पोस्ट को लेकर तनाव पैदा होने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और रात करीब 10 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई। बुरहानपुर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मचे हंगामे के बीच लोगों को आक्रोशित देख बाजार भी बंद कर दिया गया। पुलिस ने मामले में काफी सूझबूझ दिखाते हुए हालात को संभाल लिया और लोगों को शांत कराया। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि एहतियाती आदेश जारी किए गए हैं और लोगों को इस तरह के पोस्ट को शेयर न करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री वाली वायरल पोस्ट के संबंध में थाने में FIR दर्ज की है। FIR दर्ज होने से पहले से पहले बड़ी संख्या में लोग आंदोलन कर रहे थे। इन सभी को तितर-बितर कर दिया गया है। अगर कोई भी सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री पोस्ट करता है या कानून को अपने हाथ में लेता है, तो उसके खिलाफ धारा 188 और 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फिलहाल जांच के लिए हिरासत में है।”