Instagram के करोड़ों यूजर्स के लिए आया धांसू फीचर, जाने क्या है नया फीचर

By: PalPal India News
June 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इंस्टाग्राम एक पॉपुलर शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप्लिकेशन है। वीडियो मेकिंग के साथ-साथ फोटो शेयरिंग के लिए यह एक प्रमुख प्लेटफॉर्म बन चुका है। दुनियाभर में हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इंस्टाग्राम आज के समय में एंटरटेनमेंट का जरिया तो है ही यह लोगों की कमाई का जरिया भी बन चुका है। अगर आप इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो गुड न्यूज है। बहुत जल्द आपको इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नया अनुभव मिलने वाला है। कंपनी ने यूजर्स के लिए कई सारे नए फीचर्स पेश कर दिए हैं।

अगर आप इंस्टाग्राम में नई-नई प्रोफाइल फोटो लगाते हैं तो अब आपको कस्टमाइजेशन के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। पोस्ट को आप अपने हिसाब से अलाइनमेंट कर सकेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं आप चुपचाप पोस्ट भी कर सकेंगे। अगर आप रील्स बनाते हैं तो पूरी तरह से आपका एक्सपीरियंस बदलने वाला है। आइए आपको इंस्टाग्राम के नए फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Reels बनाने वालों की हुई मौज

  1. इंस्टाग्राम यूजर्स को जल्द ही प्रोफाइल को कस्टमाइज करने का मौका मिलेगा। कंपनी के प्रमुख एडम मेसोरी ने 12 जून को ऐलान किया कि यूजर्स जल्द ही अपनी प्रोफाइल को अपने हिसाब से री-ऑर्डर कर सकेंगे। बता दें कि सोशल मीडिया में अभी तक सभी पोस्ट टाइमलाइन के हिसाब से दिखती थीं। यूजर्स अपनी पुरानी पोस्ट को सिर्फ पिन करके ही ऊपर ला सकता था। लेकिन अपकमिंग अपडेट के बाद यूजर्स यह तय कर पाएंगे कि कौन का पोस्ट ऊपर दिखाई दे।
  2. इंस्टाग्राम यूजर्स को एक ऐसा फीचर मिलने जा रहा है जिसमें यूजर्स बिना किसी को दिखाए पोस्ट कर सकेंगे। मतलब अब आपको एक ऐसा फीचर्स भी मिलेगा जिसमें आप जब कोई पोस्ट करेंगे तो वह आपके फालोअर्स की फीड में नहीं दिखाई देगा। यह फीचर उन यूजर्स के काफी काम आने वाला जिन्हें ज्यादा पब्लिक अटेंशन नहीं चाहिए।
  3. शॉर्ट वीडियो यानी रील्स के लिए करोड़ों लोग इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं। अब इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक काम का फीचर आने जा रहा है। यूजर्स को अब Trial Reels का फीचर मिलेगा। बता दें कि यह फीचर पहले सिर्फ क्रिएटर्स के लिए था लेकिन अब इसे सभी यूजर्स के लिए लाया जा रहा है। इस फीचर्स में यूजर्स जो रील्स क्रिएट करते हैं वह रील्स उनके फॉलोअर्स को नहीं बल्कि नए यूजर्स को दिखाई जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *