पति के टुकड़े करने वाली मुस्कान और साहिल पर फूटा वकीलों का गुस्सा, कोर्ट में जमकर की धुनाई

By: PalPal India News
March 20, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की टुकड़े कर हत्या करने वाली मुस्कान की खबर से आज पूरा देश सदमे में है, लोग सोच भी नहीं सकते थे इस हद तक गिरा हुआ काम मेरठ में रहने वाली मुस्कान ने कर डाला, वहीँ बीते दिन मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ कोर्ट में पेश करने लाया गया जहाँ मुस्कान और उसके प्रेमी की वकीलों ने जमकर पिटाई कर दी, आपको बता दें मुस्कान का पति सौरभ मर्चेंट नेवी में पूर्व कर्मचारी था और अभी वह लन्दन में जॉब कर रहा था जो की अपने बेटी का जन्मदिन मनाने भारत आया था, जिसे अपने प्रेमी के साथ मिलकर मुस्कान ने मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद उसने उसके टुकड़े कर ड्रम में डाल कर सीमेंट डाल दी और अपने प्रेमी शाहिल शुक्ला के साथ शिमला घुमने चले गयी. इस घटना ने देश भर के लोगो को सदमे में डाल दिया है.

पहले सीना चीर दिया और फिर घसीटकर बाथरूम तक ले गई

मेरठ में अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ कुमार की हत्या करने वाली आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को आज कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने जमकर पीटा। कोर्ट से बाहर लाते ही वकीलों के झुंड ने मुस्कान और साहिल को घेरते हुए दोनों की पिटाई कर दी वकील गाड़ियों पर चढ़कर आरोपियों को थप्पड़ मारते नजर आए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों को वकीलों के चंगुल से छुड़ाया और हवालात में बंद किया। बता दें कि बीती मंगलवार शाम को थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंदिरा नगर में सौरभ नाम के शख्स का शव घर के अंदर से मिला था और उसकी हत्या करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला हैं। पत्नी मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर सौरभ का पहले सीना चीर दिया और फिर घसीटकर बाथरूम तक ले गई। उसकी गर्दन काटी और दोनों हथेलियां भी काट दीं। सौरभ के शव के कई टुकड़े करके उसे ड्रम में रखा गया था और ऊपर से पानी मिला सीमेंट डालकर सील कर दिया गया था। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी महिला मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह नवम्बर से ही सौरभ को रास्ते से हटाना चाहते थे।

सौरभ का शव उसके घर पहुंचा तो मचा कोहराम

आज हत्या की आरोपी मुस्कान और साहिल को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट से बाहर निकलते ही उनके साथ वकीलों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने बमुश्किल दोनों को सुरक्षा घेरा बनाते हुए पिटाई करने वालों के चंगुल से बचाया। पीटने वालों में आक्रोश इस कदर था कि वह गाड़ी की छत पर चढकर पिटाई करते नजर आए, वहीं आरोपी साहिल के कपड़े भी फाड़ दिए गए। जिसके बाद उसे अर्धनग्न अवस्था में ही जेल ले जाया गया. पोस्टमार्टम के बाद सौरभ का शव उसके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शव देखते ही परिजन बिलख पड़े। अपने बेटे के क्षत विक्षत शव को देखकर मां फूट फूट कर रोने लगी। उनका रोना देखकर वहां पहुंचे सभी लोगों की आंखें भर आईं। मुस्कान और साहिल के लिए लोगों में नफरत देखी गई। वारदात को तीन मार्च में अंजाम दिया गया था और घटना का खुलासा 18 मार्च को हुआ है। मुस्कान के परिजनों ने जब उससे सौरभ के विषय में जानकारी ली तो वह बोली उसके परिजनो ने उसे मार दिया। परिवार ने कहा कि कोई मां बाप अपने कलेजे के टुकड़े को मार नहीं सकता। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो मुस्कान ने पूरा सच मां-बाप को बता दिया और उन्होंने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के साथ जाकर मुस्कान और उसके प्रेमी ने शव बरामद करवाया। अभी दोनों ही हत्यारे जेल में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *