युवक के आत्महत्या का लाइव वीडियो आया सामने, चलती ट्रक के नीचे आकर की आत्महत्या

By: PalPal India News
July 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एक युवक ने चलती ट्रक के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। अज्ञात युवक ने एक खड़ा ट्रक देखा था। इसके बाद वह ट्रक के स्टार्ट होने का इंतजार करने लगा और जैसे ही ट्रक स्टार्ट हुआ, वह ट्रक के टायर के नीचे लेट गया। जैसे ही ट्रक स्टार्ट हुआ, वह उसके नीचे लेट गया। ट्रक के युवक के ऊपर से गुजरने के बाद घटनास्थल पर ही तीन सेकंड के भीतर उसकी मौत हो गई।

युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी

जानकारी के अनुसार, निकोल इलाके में पाम होटल के पास एक 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक ने आज सुबह पौने सात बजे आत्महत्या कर ली। सुसाइड की वजह साफ नहीं है। ओढव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस घटना की जानकारी मिलने पर ओढव पुलिस मौके पर पहुंची। ओढव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओढव पीआई पी.एन. झिंजुवाडिया ने बताया कि मृतक अज्ञात युवक है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक की जेब से कोई नोट या अन्य सामान नहीं मिला है। इसलिए युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *