पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। जहाँ तीन युवक एक साथ नहर में कूद गए वहीँ इनमें से एक युवक तुरंत ही नहर के दूसरी तरफ पहुंच गया। वहीं, दो अन्य युवक तेज बहाव में फंस गए और खुद को बचाने के लिए जूझते रहे। अंत में पानी के तेज बहाव के आगे उन्हें घुटने टेकने पड़े और दोनों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के दो दिन बाद वीडियो सामने आया, जिसके बाद सोशल मिडिया में हडकंप मच गया है।
दरअसल मामला थाना हल्दौर के झालू नहर का है। यहां 2 दिन पहले शादी समारोह में आए युवक डूब गए थे। डूबने से आदिल और जीशान की मौत हो गई थी। वहीं, तीसरे युवक को ग्रामीणों ने बचाया था।
आदिल और जीशान की मौत का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो नहर में नहाते समय बनाया गया था। मौत के दो दिन के बाद नहाने का वीडियो वायरल हुआ है। एक मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-एक करके तीन युवक नहर में छलांग लगाते हैं। इनमें से पहले युवक नहर में गिरते ही तेजी से दूसरे छोर की तरफ बढ़ने लगता है और जल्द ही किनारे पर पहुंच जाता है। हालांकि, दो अन्य युवक अति आत्मविश्वास में भी दिखाई दे रहे हैं। ये दोनों तेज बहाव के करीब ही छलांग लगाते हैं और बहते हुए मुख्य धारा में पहुंच जाते हैं। यहां फंसने के बाद दोनों बाहर निकलने के लिए बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन कुछ काम नहीं आता, और वे मर जाते है यह पूरी घटना उनके ही किसी साथी ने कैमरे में कैद कर ली। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जो अन्य लोगों के लिए सबक बन सकता है।