धार जिले में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 30,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा आरक्षक को

By: PalPal India News
September 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिलोकायुक्त पुलिस ने धार जिले में एक बड़ी कार्रवाई की जिसमें आरक्षक अशोक मौर्य को रिश्वत मांगने के आरोप में रंगेहाथ पकड़ा है। शिकायतकर्ता कमल भूरिया निवासी ग्राम बिमरोड, तहसील सरदारपुर ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई से जुड़े एक प्रकरण में ग्राम पंचायत और दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो चुका था। इसके बावजूद थाना सरदारपुर की चौकी रिंगनोद में पदस्थ आरक्षक अशोक मौर्य ने उससे पुलिस कार्रवाई पूरी करने के नाम पर ₹50,000 की रिश्वत मांगी।

आरोपी ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाकर मौके पर ही ₹20,000 वसूल लिए और गाड़ी व मोबाइल अपने पास रख लिए। साथ ही शेष ₹30,000 देने पर ही वाहन और मोबाइल लौटाने की बात कही। इस पर आवेदक ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए गए। इसके बाद 3 सितंबर 2025 को लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक को शेष ₹30,000 रिश्वत मांगते ही पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

One response to “धार जिले में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 30,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा आरक्षक को”

  1. […] इंजीनियर तुषारकांत राय को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *