गर्मी का मौसम आते ही हल्के, ठंडक देने वाले और स्टाइलिश रंगों की तलाश शुरू हो जाती है। हर साल फैशन इंडस्ट्री में नए रंग ट्रेंड में आते हैं, लेकिन असली स्टाइल वे ही होते हैं जिन्हें सेलिब्रिटीज पसंद करते हैं। पेंटोन ने 2025 का रंग “मोचा मूसा” चुना है, लेकिन स्प्रिंग-समर 2025 में कुछ और शेड्स भी सुर्खियों में हैं। अगर आप इस गर्मी में फैशनेबल और कूल दिखना चाहते हैं, तो इन 7 ट्रेंडी रंगों को अपनी वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें।
1. बेबी ब्लू – ठंडक और एलिगेंस का परफेक्ट संगम
रेड कार्पेट से लेकर न्यूयॉर्क फैशन वीक तक, बेबी ब्लू इन दिनों हर जगह छाया हुआ है। यह हल्का और सॉफ्ट ब्लू शेड गर्मी में ठंडक का एहसास कराता है और बेहद स्टाइलिश भी लगता है। आप इसे वन पीस ड्रेस, टॉप, साड़ी या शर्ट के रूप में स्टाइल कर सकते हैं।
2. बटर येलो – हल्के पीले रंग की गर्मियों में खास चमक
पेरिस के फेमस फैशन ब्रांड शैनेल ने बटर येलो को स्प्रिंग 2025 का ऑफिशियल कलर घोषित किया है। वेनिला क्रीम जैसी इसकी शेड हर स्किन टोन पर शानदार लगती है। इसे लाइट या डार्क आउटफिट्स के साथ पेयर कर सकते हैं।
3. पाउडर पिंक – बार्बी पिंक की जगह लेता नया शेड
कुछ साल पहले बार्बी पिंक ट्रेंड में था, लेकिन इस बार पाउडर पिंक फैशन की दुनिया में छाया हुआ है। यह हल्का गुलाबी रंग एवरग्रीन और एलिगेंट है, जिसे कैजुअल और पार्टी वेयर दोनों रूपों में पहना जा सकता है।
4. बरगंडी – गहरे रंग का स्टाइलिश अंदाज
भले ही बरगंडी एक डार्क शेड हो, लेकिन समर फैशन में इसे ग्लैमरस लुक के लिए चुना जा रहा है। यह रंग चेहरे पर भी रिफ्लेक्ट होकर उसे निखारता है। इवनिंग पार्टीज के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।
5. स्प्रिंग ग्रीन – आंखों को ठंडक देने वाला रंग
गर्मी के मौसम में हरा रंग आंखों को सुकून देता है। इस साल स्प्रिंग ग्रीन फैशन की दुनिया में काफी पॉपुलर हो रहा है। इसे खाकी, सफेद और पीले रंग के साथ भी पेयर किया जा सकता है। यह ऑफिस और कैजुअल दोनों लुक में परफेक्ट लगता है।
6. क्लेमेंटाइन – एनर्जेटिक ऑरेंज टच
क्लेमेंटाइन नाम भले ही नया लगे, लेकिन यह एक खट्टे फल के रंग जैसा ऑरेंज शेड होता है। यह एनर्जेटिक और वाइब्रेंट कलर हर तरह की पर्सनैलिटी पर खूब जंचता है। इस रंग के हैंडबैग और फुटवियर भी बेहद ट्रेंडी लगते हैं।
7. सिल्वर – शाइनिंग स्टाइल स्टेटमेंट
शानदार सिल्वर शेड को डायोर और पराडा जैसे टॉप डिजाइनर ब्रांड्स ने समर ट्रेंडी कलर माना है। इस कलर की स्कर्ट या ट्राउजर को वाइट टॉप के साथ पेयर करें या सिल्वर लोफर्स कैरी करें—यह हर लुक में क्लासी लगता है।
गर्मियों में सही रंगों का चुनाव आपको न केवल स्टाइलिश बल्कि कम्फर्टेबल भी बनाएगा।