लव जिहाद: दो बार गर्भपात..7 साल तक यौन शोषण, पीड़िता ने की सुसाइड की कोशिश

By: PalPal India News
July 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। राजधानी दिल्ली से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां मो. रेहान नामक एक युवक ने 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर करीब 7 साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पीड़िता की मां के मुताबिक, रेहान ने पहले प्यार का नाटक किया, फिर युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाए और उसे ब्लैकमेल करता रहा। मामला बसंत कुंज इलाके का है। इतना ही नहीं, युवक ने युवती का दो बार गर्भपात भी करवाया, लेकिन बाद में शादी से साफ मुकर गया। इससे आहत होकर पीड़िता ने तेजाब पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर है और वह सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

रेहान पर लव जिहाद करने का आरोप

पीड़िता की मां का आरोप है कि रेहान दूसरे समुदाय की लड़कियों को निशाना बनाकर उन्हें फंसाने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह घटना 18 जून को तब सामने आई जब स्पाइनल इंजरी अस्पताल से एक एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें कहा गया था कि एक लड़की को तेजाब पीने के बाद वहां भर्ती कराया गया। इसके बाद, पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, लेकिन लड़की का बयान दर्ज नहीं कर पाई क्योंकि उसे अनफिट घोषित कर दिया गया था। डीसीपी (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने कहा कि पीड़िता के घर से तेजाब की एक बोतल बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की रेहान नाम के एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी और इससे उसे भावनात्मक परेशानी हुई। लड़की ने घर पर अकेली होने पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। शाम करीब 4:45 बजे एक पड़ोसी ने उसे दर्द में देखा और अस्पताल पहुंचाया। 20 जून को उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रेहान के परिजनों ने आरोपों को नकारा

वहीं, रेहान की चाची ने कहा कि रेहान बचपन से हमारे साथ रह रहा है वो ऐसा लड़का नहीं है। उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है अगर शादी करनी थी तो वे लोग हमसे बात करते। हम लोग उसकी शादी करवाते। अब उसने एसिड पी लिया है। आरोप हमारे बेटे पर लगा रहे हैं।

आरोपी की वॉयस रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी गई

डीसीपी ने बताया कि पीड़िता की मां ने वसंत कुंज (दक्षिण) थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें रेहान पर उसकी बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने अपनी बेटी का मोबाइल फोन भी पुलिस को सौंप दिया, जिसमें कथित तौर पर आरोपी के वॉयस रिकॉर्डिंग थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *