लखनऊ: करंट लगे बिजली के पोल से चार गायों की दर्दनाक मौत

By: PalPal India News
June 30, 2025

लखनऊ. उत्तर प्रदेश – राजधानी लखनऊ के कल्याणपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। भारी बारिश के बीच केशव विहार क्षेत्र में एक बिजली के पोल में करंट आने से चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही संबंधित विभाग को इस खतरनाक स्थिति की जानकारी दी थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन की इस लापरवाही के चलते चार बेजुबान जानवरों की जान चली गई।

घटना के वक्त इलाके में तेज बारिश हो रही थी और जगह-जगह पानी भरा हुआ था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गली में पानी जमा है और वहीं चार गायें मृत अवस्था में पड़ी हुई हैं।

लोगों में इस हादसे को लेकर भारी नाराज़गी है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि बरसात के मौसम में विद्युत सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय क्यों नहीं किए जाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *