लखनऊ सुपर जाएंट्स की पहली जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को दी मात

By: PalPal India News
March 28, 2025

हैदराबाद। आईपीएल 2025 के 7वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 47 रन, जबकि अनिकेत वर्मा ने 36 रनों की उपयोगी पारी खेली। लखनऊ सुपर जाएंट्स की गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 4 विकेट चटकाए, जिससे सनराइजर्स की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 192 रनों के लक्ष्य का आसान पीछा किया। निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की शानदार पारियों की बदौलत टीम ने यह मुकाबला एकतरफा जीत लिया। निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में 70 रन ठोक दिए। मिचेल मार्श ने 52 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2025 में अपना खाता खोल लिया और अंक तालिका में महत्वपूर्ण दो अंक अर्जित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *