मध्यप्रदेश: कॉलेजों में 15 मई से शुरू होंगे एडमिशन, उच्च शिक्षा विभाग ने कर दी तैयारियां शुरू

By: PalPal India News
May 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश में कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार एमपी ऑनलाइन के बजाय दूसरे पोर्टल से पंजीयन होंगे एडमिशन। विभाग ने सभी जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं, जो प्रवेश से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए उच्च शिक्षा संचालनालय से समन्वय स्थापित करेंगे।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं के रिजल्ट 10 मई से पहले घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके कारण प्रदेश भर के कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया 15 मई से शुरू की जाएगी। इस बार एमपी आनलाइन के बदले दूसरे पोर्टल से पंजीयन होंगे। विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश दिलाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज चलो अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी किए हैं। हर जिले में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो प्रवेश से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए उच्च शिक्षा संचालनालय से समन्वय स्थापित करेंगे। इन नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराएं और प्रतिदिन प्रवेश से संबंधित रिपोर्ट अतिरिक्त संचालक को भेजें। इसके अलावा अतिरिक्त संचालक संभाग स्तर पर निगरानी कर आयुक्त को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। प्रवेश से संबंधित सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 18008908399 और हेल्पलाइन नंबर 8000063632 भी जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *