मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली के रेट में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का किया एलान जाने यहाँ

By: PalPal India News
April 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के नए टैरिफ आदेश के चलते बिजली के रेट में करीब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इससे 200 से 400 यूनिट बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 50 से 100 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है।

मई माह में बिजली उपभोक्ताओं को बिल में करीब 50 से 100 रुपये की बढ़ोतरी होगी। विद्युत नियामक आयोग के नए टैरिफ आदेश पर करीब 4 प्रतिशत बिजली के रेट बढ़ने के निर्देश वितरण कंपनी ने एक अप्रैल को ही जारी कर दिये थे। इसके चलते जो उपभोक्ता 200 से 400 यूनिट बिजली खपत करते हैं उनको 50 से लेकर 99 रुपये तक बिजली के बिलों में अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने इस पर रोक की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *