लव जिहाद के खिलाफ उतरी मध्यप्रदेश सरकार, मंत्री विश्वास सारंग ने मंच से राखी बांधने आई बहनों को दिलवाई शपथ

By: PalPal India News
August 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रक्षाबंधन के मौके पर राखी बंधवाने के साथ ही बहनों को लव जिहाद से बचने की शपथ भी दिलवाई है। मध्य प्रदेश में लव जिहाद के बढ़ते मामलों ने सरकार को सड़कों पर उतरने पर मजबूर कर दिया है। रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल में सरकार लव जिहाद के खिलाफ एक बड़ा जनजागरण अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान में महिलाएं राखी बांधने के साथ लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प ले रही है और इससे निपटने के लिए फॉर्म भी भर रही है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मध्य प्रदेश में धार्मिक स्वतंत्रता कानून लागू हुए चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। यही वजह है कि राज्य के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने रक्षाबंधन पर खास पहल की है। वे बहनों से राखी बंधवाकर न सिर्फ लव जिहाद के खिलाफ संकल्प दिलवा रहे हैं, बल्कि इस लड़ाई में साथ देने के लिए महिलाओं से फॉर्म भी भरवा कर हिन्दू लड़कियों को लव जिहाद से बचाएंगे भी।

क्या शपथ दिलाई गई?

मंत्री जी महिलाओं को शपथ दिला रहे हैं कि वह लव जिहाद में फंसने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगी, संकल्प दिला रहे हैं कि जो हिंदू लड़कियां जबरन या धोखे से लव जिहाद के जाल में फंस जाती है उन्हें न्याय दिलाएंगी, घर घर जाकर जन जागरण पहले आएंगे ताकि हिंदू लड़कियां लव जिहादियों के कुचक्र में न फंसे। राखी बांधने आई महिलाएं बता रही है की लव जिहाद के मामले कितने खतरनाक हो चुके हैं और क्यों हिंदू महिलाओं को बच्चियों को बचाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *