पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। MSBSHSE SSC कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक दोपहर 1 बजे सक्रिय हो गया है। छात्र mahahsscboard.maharashtra.gov.in, sscresult.mahahsscboard.in पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल(सीट नंबर और मां का फर्स्ट नेम) का उपयोग करना होगा।
बताया जा रहा है की नतीजों के अनुसार, कुल 15,46,579 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और उनमें से 14,55,433 पास हुए, जिसके परिणामस्वरूप कुल पास प्रतिशत 94.10% रहा। छात्राओं ने अपने पुरुष समकक्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया, उनका पास प्रतिशत 96.14 प्रतिशत रहा, जो लड़कों के 92.31% पास प्रतिशत से 3.83% अधिक है।