पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से बड़ा हादसा, कई लोगों के चीथड़े उड़े, रेस्क्यू अभियान जारी

By: PalPal India News
April 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सहारनपुर के देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया है। विस्फोट के बाद फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई है। बताया जा रहा है की विस्फोट के वक्त फैक्ट्री में 9 कर्मचारी काम कर रहे थे। ब्लास्ट से हुए हादसे में करीब 4 से 5 श्रमिकों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि आधिकारिक तौर पर प्रशासन की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की हई है।

फैक्ट्री में कई लोगों के दबे होने की आशंका

मामला निहाल खेड़ी गांव का है जहाँ हादसे के वक्त पटाखा फैक्ट्री में करीब 9 लोग काम कर रहे थे। बताया जा रहा है की मानव शरीर के कुछ अंग हादसे वाली जगह के पास बिखरे हुए थे। कुछ लोगों के हाथ और पैर बिखरे दिखे गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

विस्फोट की आवाज दो किमी तक सुनाई दी

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट इतनी तेज थी कि आवाज दो किमी दूर तक सुनाई दी। हादसा इतना भीषण था कि कुछ लोगों के चीथड़े घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर तक बिखरे हुए थे। एक व्यक्ति के हाथ का पंजा भी कटा हुआ मिला है। फैक्ट्री के इलाके को सील कर दिया गया है और रेस्क्यू अभियान चल रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ वह अवैध रूप से चलाई जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *