मध्य प्रदेश में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 IAS अफसरों का हुआ तबादला

By: PalPal India News
July 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय में बदलाव

मुख्यमंत्री कार्यालय से अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब नीरज मंडलोई मुख्यमंत्री कार्यालय के नए अपर मुख्य सचिव होंगे। वहीँ डॉ. राजेश राजौरा को हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय से हटा दिया गया है, लेकिन उन्हें कई महत्वपूर्ण विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह नर्मदा घाटी विकास विभाग के अपर उपाध्यक्ष, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और प्रबंध संचालक, नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही, उनके पास अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तिया

  1. संजय दुबे को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
  2. राखी सहाय को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) का सचिव बनाया गया है।
  3. संजय कुमार शुक्ल अब सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) होंगे।
  4. डीपी आहूजा को सहकारिता विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
  5. एम. सेलवेन्द्रन कार्मिक, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव होंगे।
  6. निशांत वरवड़े को कृषि विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
  7. प्रबल सिपाहा उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त का पदभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *