गुजरात के खेड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 भाई-बहन नदी में दुबे परिवार में मातम

By: PalPal India News
May 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिगुजरात के खेडा जिले में दिल दहला देने वाली बड़ी दुर्घटना हुई। यहां बुधवार शाम एक ही परिवार के 6 सदस्य नदी में डूब गए, यह सभी आपस में चचेरे भाई-बहन थे। परिवार के 6 सदस्यों की डूब जाने की सूचना जैसे ही परिवार के लोगों को मिली तो मातम फैल गया।

मृतकों की उम्र 14 से 21 साल के बीच है

पुलिस की जानकारी के मुताबिक यह घटना कनीज गांव में हुई। खेडा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढिया ने बताया, ‘‘छह व्यक्ति जो 14-21 वर्ष की आयु के भाई-बहन या रिश्ते के भाई-बहन थे- मेश्वो नदी में नहाने गए थे, जिसमें वे डूब गए। इनमें चार लड़कियां और दो लड़के थे। सभी छह शव निकाल लिए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि 6 मृतकों में से दो कनीज गांव के निवासी थे और चार उनके रिश्ते के भाई-बहन थे जो अहमदाबाद से उनसे मिलने और छुट्टियां बिताने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *